नवगछिया में 16 दिसंबर से शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है. शुक्रवार को कथा यज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता वाराणसी के संत अतंत श्री विभूषित जगदगुरू रामानुजाचार्य परमपूज्य बाल स्वामी श्री केशवाचार्यजी महाराज नवगछिया पहुंच चुके हैं. केशवाचार्य जी महाराज का नवगछिया स्टेशन पर श्री वैष्णव भागवत समिति एवं भक्तजनों का द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
आयोजन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को कलश शोभा यात्रा, 17 दिसंबर को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र का विराट दर्शन,ख् 18 दिसंबर को प्रह्लाद चरित्र नृसिंह अवतार, 19 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव वामन अवतार, 20 दिसंबर को गोवर्धन लीला, छप्पन भाग, होली उत्सव, 21 दिसंबर को रूक्मणी विवाह, 22 दिसंबर को सुदामा चरित्र, कथा विराम और हवन पाठ का आयोजन किया जाना है.

आयोजन नवगछिया के श्रीगोपाल गौशाला में किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि यज्ञ के लिए कलश यात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाला जायेगा. यज्ञ में नवगछिया शहर के प्रबुद्ध जनों के अलावा मुख्य यजमान दयाराम चौधरी, कृष्ण कुमार चिरानियां, विकास चौधरी, प्रवीण केजरीवाल, सजन शर्मा, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, प्रवीण भगत, विनोद केजरीवाल, प्रभात झा, सुभाषचंद्र वर्मा, पंडित ललित आदि अन्य की भागीदारी है.
जन्म भूमि है नवगछिया – बाबा केशवाचार्य जी महाराज
केशवाचार्य जी महाराज ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि नवगछिया उनकी जन्म भूमि है. यहीं से उन्होंन शुरूआती शिक्षा ग्रहण किया फिर वे चिकित्सक की पढ़ाई पूरी की. लेकिन गुरू के सानिध्य में आ कर आध्यात्म से जुड़ गये. बाबा ने कहा कि नवगछिया में 45 वर्ष पहले भागवत कथा का सफल आयोजन उनके अगुवाई में किया गया था. एक बार फिर से इतिहास दोहराने जा रहा है. बाबा ने कहा कि पत्रकारिता की दो श्रेणी होती है. बाबा ने कहा कि नवगछिया में हिमालय से निकलने वाली दो नदियों का संगम है. इसलिए यह भूमि अति पवित्र है और यहां जन्म लेने वाला व्यक्ति सौभाग्यशाली होते हैं. बाबा ने प्रेस वार्ता में रामायण के कई प्रसंगों का भी जिक्र किया.


