नवगछिया। प्रखंड क्षेत्र में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।
Total Downloads: 182
कार्यक्रम के अंतर्गत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और मानक अनुरूप भवन निर्माण कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन एवं अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रतिभागियों को इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका और टूल किट भी उपलब्ध कराई गई।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर भी मिल सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
