नवगछिया : सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार को अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के परिसर में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर मंगलवार की सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

सिविल सर्जन मंगलवार को अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शिविर में दिल्ली, पटना एवं भागलपुर के नामी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। शिविर में सभी प्रकार के रोगों की जांच के साथ-साथ चश्मा, दवाओं का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस मौके पर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह व डॉ. बृजेश कुमार, टीबी एवं चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह, सर्जन डॉ मृत्युंजय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा सिन्हा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमशंकर शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमन चटर्जी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित शंकर, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. सत्यदीप गुप्ता, डॉ. कुणाल, डॉ. सचिन, डॉ. घनश्याम, डॉ. नलिन आदि मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान कोरोना जांच और कोरोना का टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक राजीव रंजन भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *