नवगछिया में शादी के दूसरे दिन एक दुल्हन भाग निकली। पति ने बताया कि रात में वो दूसरे कमरे में सो रहा था। रात में 2 बजे उसने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ भाग गई। वो अपने साथ गहने और कैश भी ले गई। मामला नारायणपुर गांव का है। पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

नंदलाल 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से शादी कर 22 मई को पत्नी के साथ घर पहुंचा था। 22 मई की देर रात उसकी पत्नी फरार हो गई।

लड़की के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसके घर वालों से भी बात की, लेकिन वो उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि वो प्रेमी के साथ भाग गई।

केस के जांच कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन के ससुराल से फरार होने की तस्वीर निकाली। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को मानसी के एक गांव से नवविवाहिता के साथ गुरुवार को बरामद कर लिया है, जिसके बाद न्यायालय में बयान करवाया।

पति बोला- परिवार को पता था तो शादी क्यों कराई

पति नंदलाल ठाकुर ने कहा की हिंदू रीति रिवाज के तहत मेरी शादी हुई 21 मई को हुई। और 22 तारीख को हम लड़की को लेकर अपने घर आए और उसी रात लड़की लगभग दो बजे रात में अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। नंदलाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रेमी को नहीं पहचानता है। लड़की के माता-पिता सारे मसले को जानते थे फिर भी उन्होंने अपनी बेटी की शादी मुझसे करा दी।

क्या कहते हैं एसपी

इस पूरे मामले में नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद लड़की को ढूंढ लिया है। न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है। लड़की के बालिग होने के कारण न्यायालय के आदेशानुसार उसे अपने इच्छा अनुसार अपना जीवन गुजारा करने का आदेश जारी किया गया। वहीं इस मामले में लड़की का कहना है कि वह नगद या जेवरात लेकर फरार नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *