नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के आस पास चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में शुक्रवार को छापेमारी की गई। अनुमंडलीय अस्पताल के पास छापेमारी में एक जांच सेंटर में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा के नेतृत्व महिला चिकित्सक ज्योत्सना झा, नवगछिया के भूमि सुधार उप समाहर्त्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे की टीम ने जांच की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस दौरान पाया कि जांच रिपोर्ट में चिकित्सक का हस्ताक्षर नाम के साथ नहीं था। चिकित्सक अंजू तुरियार का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर रिपोर्ट में था। अल्ट्रासाउंड करने वाले तकनिशियन प्रशिक्षित नहीं थी। डिस्प्ले बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। रजिस्टर स्त्यापित नहीं था। उसमें केवल रोगी का नाम लिखा हुआ था। उसका नाम पता कहीं भी दर्ज नहीं था। बिना किसी चिकित्सक के सलाह के अल्ट्रासाउंड किया जाता था। अल्ट्रासाउंड करने वाले तकनीशियन फरार थे। रिपोर्ट पर स्कैन किया हुआ चिकित्सक का साइन था।

इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि केवल अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस व मशीन था। 29 बिंदुओ पर जांच की गई। किंतु किसी बिंदु पर सही से जवाब नहीं दे पाए। जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को दी जायेगी। एक क्लीनिक में भी हो रहे अल्ट्रासाउंड की जांच की गई। वहां पर सभी कुछ अपडेट पाए गए। अल्ट्रासाउंड के अन्य जांच केन्द्रों का भी अफसरों द्वारा जांच की गयी। इसके लिए जिला मुख्यालय से टीम गठित किया गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet