नवगछिया : नवगछिया बाजार के विषहरी स्थान स्थित पवन राय की मनिहारा दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार रुपए के पटाखा जब्त कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनिहारा दुकान की आड़ में दुकानदार पटाखों की बिक्री करता है।

इसके लिए उसने लाइसेंस भी नहीं लिया था। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकान से मिले पटाखों की सूची तैयार करने के बाद पटाखों को थाना लाया गया। मामले में जोगेश कुमार  और अमित कुमार को गवाह बनाया गया है। नवगछिया थाने में दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं सूत्रों की मानें तो नवगछिया में कई दुकान ऐसी हैं, जहां पर अनधिकृत रूप से पटाखे का कारोबार किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से सभी अनधिकृत दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *