नवगछिया – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार एवं नव वर्ष के आगमन पर एक जनवरी 2022 दिन शनिवार को श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में श्री श्याम महोत्सव का 32 वां श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
Total Downloads: 339
इस धार्मिक आयोजन में मुंबई से योगेश दाधीच एवं मुजफ्फरपुर से वैष्णवी एकता भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा. बंगाल के कारीगरों द्वारा खाटू वाले श्याम का भव्य दरबार बनाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य लगे हुए हैं.
इस संदर्भ में श्री श्याम भक्त मंडल की एक आम बैठक मारवाड़ी विवाह भवन में की गयी. जिसमें आयोजन के विभिन्न तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया. उक्त आशय की जानकारी श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ ने दी.

