नवगछिया : बोड़वा ग्राम स्थित कबीर आश्रम में महंत हीरामन साहेब के सानिध्य में ज्ञान भक्ति वैराग्य तथा मानवता के धर्म प्रेरक सद्गुरू कबीर साहब का दो दिवसीय 28वां वार्षिक सत्संग रविवार की सुबह स्तुति, विनती तथा बीजक पाठ के साथ प्रारंभ हो गया।
Total Downloads: 79
इस समारोह में कई राज्यों के कबीर पंथी संतगण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के अध्यक्ष शंभू शरण दास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया की जिला पार्षद नंदनी सरकार भी शामिल थी। आश्रम के अध्यक्ष शंभू शरण दास ने बताया कि इस वर्ष 26 एवं 27 मार्च को आयोजन किया गया है।
जिसमें राजस्थान से संत गौरव साहब, कासगंज उत्तरप्रदेश से संत धीरेन्द्र साहब, नागपुर से भातोंद्र साहब, अखंड स्वरूप साहब, सियाराम गोस्वामी साहब आदि संतगण शामिल हुए हैं। वहीं खगड़ा पंचायत के मुखिया सुनील सिंह, श्रवण बिहारी एवं गणमान्य ग्रामीण लोगों का विशेष योगदान है।

