पुलिस जिला नवगछिया में 24 जनवरी को हुए बैंक लूट कांड मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूत्र, सिसिटीवी फुटेज सहित जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ के बाद अपराधी तक पहुंची।
इसमें शामिल एक कुख्यात अपराधी राजा सहनी उर्फ मुन्ना माईकल को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही छोटू व विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूट के रुपये के साथ साथ कई चीजों को बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशांत सरोज ने दी।
अलग-अलग जगहों से किया गया है गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 9 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी ने अनुसंधान के आधार पर इसमें शामिल छोटू को खगड़िया से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद राजा सहनी उर्फ मुन्ना माईकल को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह के सदस्य विकास शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। मुन्ना माइकल वेंडिलेटर से भागने का प्रयास करने लगा इस दौरान वह बुरी तरीके से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पुलीस ने उसे जेल भेज दिया।

मुन्ना माइकल पर दर्जन भर केस है दर्ज
मुन्ना माइकल पर दर्जन भर केस दर्ज है। भागलपुर जिला सहित आसपास के जिले के थानों में इसके ऊपर मामला दर्ज है। कई गम्भीर मामले इसके ऊपर दर्ज हैं।
24 जनवरी को हुआ था बैंक लूट
नवगछिया के एनएच 31 पर बैंक ऑफ इंडिया में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें कुल 5 अपराधी शामिल थे। पूरे फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया था। 9 लाख रुपए के करीब लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

