नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल अस्पताल में 60 लोगों की जांच हुई जिसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है।

संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

मास्क चेकिंग में 61 लोगों से वसूला गया जुर्माना

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को चलाए गए माक्स चेकिंग अभियान में 61 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के गतिविधि करते पकड़ा। सभी लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया। इस दौरान सभी लोगों से कुल 3050 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान 14 वाहन को भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा। पकड़े गए सभी दस वाहनों से 8500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *