नवगछिया में एक 18 चक्का ट्रक के पलटने से खलासी की मौत हो गई. हादसा नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित शिवानी धर्म कांटा और रॉयल दरबार होटल के बीच हुआ है. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद मृत खलासी के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
Total Downloads: 167
बंगाल से गुवाहाटी जाने के क्रम में हादसा: ट्रक पर लोहे का छड़ लदा था, जो बंगाल के दुर्गापुर से गुवाहाटी जा रहा था. इसी बीच नवगछिया जीरोमाइल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराया. मृतक की पहचान नीतीश कुमार (22) पिता देवनंदन यादव के रूप में हुई है. वहीं घायल ट्रक चालक कौशल कुमार (27) पिता जालिम यादव को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी: बताया जा रहा है कि सह चालक ट्रक पलटने के बाद उसमें फंसा रह गया था. पुलिस ने गैस कटर से ट्रक काटकर शव को बाहर निकाला. जिसके बाद नवगछिया थाने के एसआई मकबूल अहमद ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा दिया. जहां उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंपा दिया गया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम से छाया हुआ है. मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है.

