नवगछिया : नवगछिया में शनिवार को एक बार फिर से कोरोना विस्फोटक हुआ है। शनिवार को एक साथ 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल अस्पताल एवं कदवा बगड़ी टोला में शिविर लगाकर कुल 250 लोगों की जांच हुई जिसमें 44 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है।

संक्रमित पाए गए मरीज में 37 मरीज कदवा बगड़ी टोला के ही हैं जबकि सिमरा के एक, यमुनिया के एक एवं भवानीपुर के दो एवं तीन नवगछिया शहरी क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

नवगछिया में 310 लोगों को ने लिया कोरोना का टीका

नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में शनिवार को आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में 310 लोगो को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर पीएचसी क्षेत्र के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के अलावा, स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा, साहू परबत्ता, एचएससी तेतरी, खैरपुर एवं जमुनियां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि शनिवार को कुल 310 का टिकाकरण किया गया। टिकाकरण शिविर में सभी 310 लोगो को कोविड शिल्ड का टीका दिया गया है। टिकाकरण किए गए लोगो मे 225 लोगो को प्रथम एवं 85 लोगो को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *