नवगछिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पटना के ज्ञान भवन सभागार में आयोजित मेधा दिवस कार्यक्रम में नवगछिया प्रखंड की उच्च विद्यालय पुनामा प्रतापनगर की छात्रा को सम्मानित किया गया। श्रीपुर गांव निवासी छट्ठू सिंह व जीरो देवी की पुत्री अंशु कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने एक लैपटॉप, दस हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अंशु के पिता छट्ठू सिंह और माता जीरो देवी मजदूर हैं। अंशु ने अपने माता पिता की निर्धनता के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त किया था।

छात्रा अंशु कुमारी को सम्मानित होने पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू के प्रशांत कुमार कन्हैया, लोक कलाकार सन्नी सुमन, प्यारे लाल, शिक्षक नीरज कुमार, अमर सैनानी आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *