एस पी निधि रानी ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील जगहों की विशेष निगरानी और मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मॉब लिंचिंग की घटनाएं न घटे, इसको लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने को कहा।

एसपी मंगलवार को रंगरा थाने क्राइम मीटिंग में पुलिस जिले में बढ़ रहे अपराध की समीक्षा कर रहीं थी। वहां उन्होंने थाना स्तर पर टीम बनाकर स्कूल, कॉलेजों व गांवों में सामाजिक स्तर पर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। माह अंत तक हर हाल इसकी तैयारी पूरी कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि दो समुदायों के बीच चल रहे पुरानी विवादों की सूची तैयार कर, दोनों समुदाय के लोगों पर विशेष नजर रखा जाए।

सरकार व पुलिस विभाग के द्वारा जनता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों को बताईं जाएं। ताकि उनका भरोसा मजबूत हो। एसपी ने बदलते परिवेश में अपराधियों के नए तरीके से आम लोगों से नगदी लूट की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की घटनाओं को रोकने को लेकर टिप्स दिया। कहा वैसे लूटेरा गिरोहों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाए।

हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई लाखों की लूट की घटनाओं को चुनौती के रूप में लेते हुए जल्द सभी कांडाें का खुलासा किया जाए। मौके पर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा, गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती, रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित सभी थानाें के थाना अध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *