नवगछिया आदर्श थाना में रविवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पादधिकारी एसडीजेएम सह नवगछिया विधिक सेवा समिति के सचिव प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसे घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

उन्होंने मॉब वॉइलेंस एवं मॉब लीचिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर उन्होंने इस संदर्भ में बचाव के बारे में भी जानकारी दी। जागरूकता शिविर में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार, लोक अदालत के संतोष कुमार व शशि कुमार, पीएलवी विवेका नन्द कुमार व संजीव कुमार मौजूद थे। इसके अलावे नगर पंचायत नवगछिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लु यादव सभी पुलिस अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

अनुमंडल के विकास के लिए एकजुट हों सभी दल

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अनुमंडल के विकास के लिए दलीय भावनाओं से उपर उठ कर लोगों को सामने आने की अपील की। खास कर नवगछिया में जाम की समस्या और वर्षों से पूर्वी केबिन पर बन रहे ओवरब्रीज के निर्माणाधीन के मामले को उठाया गया। इस अवसर पर आजाद हिंद मोर्चा के राजेंद्र यादव, नवगछिया विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विपिन यादव, जदयू नेता नीरज कुमार, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी डाॅ. नितेश यादव आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *