नवगछिया। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक सौरभ कुमार को दो वेंडरों द्वारा अपहरण कर एक लाख रुपया रंगदारी मांगने और नहीं देने पर काटकर गंगा में फेंकने के लिए ले जाने के आरोपी विसाय टोला निवासी उदय कुमार और नया टोला निवासी गोविंद मलिक को नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवक के बयान पर नवगछिया थाना में दोनों युवकों के ऊपर अपहरण एवं रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।

मोबाइल मालिक पहुंचे नवगछिया थाना, दर्ज कराई प्राथमिकी

ट्रेन से जिसकी मोबाइल चोरी हुई थी। नवगछिया थाना अध्यक्ष में मोबाइल के मालिक मालदा निवासी टेंपो घोष को फोनकर नवगछिया बुलवाया। टेम्पो घोष ने बताया कि मैं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद विहार दिल्ली से मालदा जा रहा था। नवगछिया स्टेशन पर इनलोगों ने उनकी मोबाइल चोरी कर ली। नवगछिया जीआरपी में टेंपो घोष के बयान पर मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़ित युवक को मोबाइल चोरी के मामले में जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष ने बताया कि सौरभ भी वेंडर है। ट्रेन में तीनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों ने इसको पकड़कर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *