खरीक| खरीक पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी के दौरान आर्म्स एक्ट और मारपीट मामले के आरोपी अठगामा निवासी खुशीलाल मंडल को कट्टा, एक जिंदा कारतूस व दो लीटर देसी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी खैरपुर के उस्मानपुर टोला निवासी संजीत कुमार को उसके घर से कट्टा एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली कि खुशीलाल अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर गांव में मंडरा रहा है।

वह किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पीएसआई सूबेदार पासवान, ट्रेनी दारोगा एजाज रिजवी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर खुशीलाल को गोली और कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। खुशीलाल ने अपने साथी संजीत के पास भी हथियार व गोली होने की जानकारी दी।

फिर उस्मानपुर टोला में छापामारी कर संजीत को भी उसके घर से हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार खुशीलाल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि लड्डू भगत से बीते दिनों हुई विवाद में इसी कट्टा से जान मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई थी। दोनों बड़े अपराधिक गिरोह के सदस्य है और पंचायत चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *