ढोलबज्जा: शनिवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे एक अज्ञात युवती द्वारा बाबा बिशु राउत पुल (Baba Bishu Raut Bridge) पर से कोसी नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर लिए जाने की बात सामने आ रही है.
Total Downloads: 339
घटनास्थल के पास पुल पर मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ युवकों ने बताया कि- कदवा की ओर से आई एक युवती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी. छलांग लगाते हीं हमलोग शोर मचा कर दो-चार युवक दौड़ कर आए, जब तक बचाव के कुछ उपाय करते तब तक युवती नदी के तेज बहाव में बहती हुई कुछ दूर चली गई.
जहां नदी में बहती हुई युवती उत्तरी किनारे के पास पहुंचने वाली हीं थी लेकिन, कुछ दूर पहले हीं वह डूब गई. थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- घटना स्थल से कोई साक्ष्य नहीं मिल पा रही है. लड़की कहां की थी? उसके माता-पिता का पता लगाया जा रहा है.

