.ढोलबज्जा: मंडल पार्क भगवानपुर ढोलबज्जा में, बुधवार के दिन करीब 3:00 बजे युवा महासम्मेलन सह बुद्धिजीवी सम्मान मंच कार्यक्रमों का आयोजन मंडल महासभा की ओर से किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास वैभव को थाना अध्यक्ष रामविचार सिंह के साथ समस्त सशस्त्र पुलिस बलों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उसके बाद मंचासीन डीआजी विकास वैभव, नवगछिया एसपी निधि रानी व डीएसपी प्रवेंद्र कुमार भारती को मुखिया राज कुमार मंडल उर्फ मुन्ना, शिक्षक ब्रजेश कुमार, रामानंद सागर व महेंद्र गुप्ता के साथ अन्य बुद्धिजीवी गणों ने सभी अधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर बुके से सम्मानित किया.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीआईजी विकास वैभव ने कहा- समय को समझिए, समय महत्वपूर्ण होती है, किसी भी कार्य को करने के लिए उसके प्रति प्रबल इच्छा होनी चाहिए, अपने क्षेत्र व राष्ट्र को गौरवान्वित करने की शक्ति समय के सदुपयोग से करें, निश्चय ही सफलता मिलेगी. सफल होने के लिए दूरदर्शिता, आत्मज्ञान, मन में इच्छा शक्ति व निश्चित योजना बनाकर चलने की जरूरत होती है. इससे पहले बारी बारी से एसपी निधि रानी डीएसपी प्रवेंद्र भारती व थाना अध्यक्ष रामविचार सिंह ने भी महासभा को संबोधित किया.

एसपी निधि रानी ने बताई-

इस दियारा क्षेत्र में सिमित साधन होने के बावजूद भी यहां के लोग आगे बढ़ रहे हैं. जहां सही मार्गदर्शन की जरूरत है. अंत में आरजे रंजन ने डीआईजी को उसके तैलीय चीट प्रतिमा को भेंट किया. वहीं श्री वैभव ने मुखिया राजकुमार एवं अंगिका जनजागरण अभियान मंच के फूल कुमार अकेला को अंग वस्त्र व शिक्षक बृजेश कुमार, रामानंद सागर, संतोष सर अन्य शिक्षकों को सिल्ड मैडल से सम्मानित किया. मंच का संचालन एस सुशांत कर रहे थे. उधर सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ ढोलबज्जा पुलिस के साथ थाना अध्यक्ष रामविचार सिंह मुस्तैद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *