ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में नौवीं के छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर हेडमास्टर अवैध वसूली कर रहे हैं. जिससे हाईस्कूल के छोटे-छोटे बच्चे काफी परेशान हैं. छात्रा रानी कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी व सुलोचना कुमारी के साथ अन्य ने बताई कि- ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र शुल्क, ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क व पंजीयन के शुल्क मिलाकर, नियमित कोटी के छात्रों के लिए 220 और स्वतंत्र कोटी के लिए अलग से अनुमति शुल्क मिलाकर ₹320 हैं.

फिर भी विद्यालय प्रभारी दिव्या भारती हम सभी छात्रों से 220 की जगह ₹420 रजिस्ट्रेशन फीस ले रही है. वहीं जब विद्यालय प्रभारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताई- बीसी छात्रों का 400 व एससी एसटी छात्रों से ₹220 रजिस्ट्रेशन का ₹50 ऑनलाइन का और दस-बीस रुपए अलग से कागज बगैरा का खर्च लेते हैं. उक्त बातों को लेकर डीईओ मधुसूदन पासवान ने बताया- इसकी जांच बीईओ से कराई जा रही है. दोषी हेडमास्टर बख्शे नहीं जायेंगे.

क्या कहते हैं नवगछिया बीईओ

नवगछिया बीईओ दिनेश प्रसाद ने बताया उक्त मामले की जांच पड़ताल की गई. जहां विद्यालय प्रभारी में दोषी पाए गए. इसकी शिकायत वरीय अधिकारी को किया जा रहा है. वहीं जिन छात्रों से 220 रुपए से ज्यादा पैसे ली गई है उसे वापस करने हेड मास्टर को बोला गया है.

कहते हैं प्रतिनिधि

वहीं छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा- जिन छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे लिए गए हैं उसे वापस नहीं किया गया तो इसकी शिकायत वरीय अधिकारीयों से की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *