नवगछिया : नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वाधान में इस्माइलपुर प्रखंड प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार राज के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राहुल कुमार राज ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवित रखना और युवाओं को प्रेरित करना उत्सव का मुख्य उद्देश्य है।
Total Downloads: 324
इस कार्यक्रम में युवा मंडल सदस्य, नमामि गंगे के स्पेयर हेड टीम सदस्य, और पूर्वी भिट्ठा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक शुभम सौरव, वार्ड सदस्य पंकज यादव, रूपेश कुमार, भोला यादव, डुबेश रॉय, गुरुदयाल कुमार, गौतम, दीपक आदि उपस्थित रहे।
वहीं एबीवीपी नारायणपुर नगर इकाई के तत्वावधान में युवा दिवस पर जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नेतृत्व एसएफएस प्रमुख केशव कृष्णा ने किया। जिसमें वर्षा कुमारी प्रथम, ईशा कुमारी द्वितीय और सन्नी कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधर जगदीशपुर के मध्य विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय परिवार ने नमन किया। मध्य विद्यालय में बच्चों को भी ऑनलाइन जोड़कर कार्यक्रम में शामिल किया गया।

