नवगछिया : खरीक बाजार के सचिन ज्वेलरी में तीन करोड़ रुपये की सोना-चांदी के ज्वेलरी की चोरी के मामले में गिरफ्तार यूपी बदायूं के सभी नौ आरोपी को ख़रीक पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनलोगों का एक गैंग है। जिसमें लगभग एक दर्जन सदस्य हैं। वे लोग नई-नई जगह पर जाकर मकान भाड़ा लेकर रहते हैं।
Total Downloads: 166
अक्सर सर्दी के दिनों में चोरी की घटना को अंजाम देते है। वे सभी एक मकान में रहकर दिन में बाजारों में घूम-घूम कर ऊनी कपड़े बेचते हैं और इस दौरान सोने-चांदी के दुकानों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही दुकान से आभूषणों को गायब कर देते हैं। नवगछिया में लोभ में दुबारा आए, लेकिन फंस गए।
एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान क़ई अहम जानकारी मिली है। गैंग के बचे हुए सदस्यों के विषय में जानकारी मिली है और उनके बताए हुए ठिकानों पर पुलिस छापेमारी करने जा रही है जल्द ही बचे हुए गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी होगी। एसडीपीओ ने बताया कि ख़रीक में ज्वेलरी चोरी की घटना बहुत ही पेचीदा थी। लगातार हर बिंदु पर जांच पड़ताल के बाद घटना का पूर्ण रुप में उद्भेदन हो गया है। यह नवगछिया पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।

