नवगछिया – नवगछिया योगा एकेडमी के तत्वावधान में आनलाइन योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एकेडमी के निदेशक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 24 जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता मे तुलादंडासन, हलासन, पश्चिमोतासन, भुनमनासन, चक्रासन, त्रिकोणासन आदि आसनो को प्रतिभागियो ने किया. प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है.
Total Downloads: 382
सब जूनियर – बालिका वर्ग मे रितु प्रिया प्रथम, सृष्टि कुमारी द्वितीय, बालक वर्ग मे अरमान प्रथम, सोहित द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग मे जयंत राज प्रथम, अमित द्वितीय बालिका वर्ग मे मेघा प्रथम, जिनी द्वितीय. सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता के निणार्यक घनश्याम प्रसाद, जेम्स, संजय सिंह थे.


