संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के जुझारू समाजसेवी सुरेश भगत को सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार प्रदेश संरक्षक एवं समाज सेवा में आगे बढ़ कर सेवा देने वाले बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती को बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया ।

मनोनयन पत्र मिलते ही सुरेश भगत एवं पंकज भारती ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा । इन दोनों के के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री सह विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह,कानू हलवाई सेना के संस्थापक पारितोष गुप्ता प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष अमित भगत, महिला जिला अध्यक्ष चंपा कुमारी, मुकेश राना,

अजय सिंह कुशवाहा, कौशल जयसवाल , हिमांशु भगत, कौशल जयसवाल, दिपक भगत,खेल संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद, बाबा गणिनाथ सेवा समिति संरक्षक निरंजन साह, शंकर साह अशोक गुप्ता , मुकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र,सुमित, डबलू, रंजीत, गोपी कुमार,विशाल गुप्ता, विवेकानंद, गायक मिथुन महुआ मदेशिया समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *