नवगछिया। रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी से हो रहे भीषण कटाव का बिहार सरकार के भूमि राजस्व एवं सुधार सह जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि कटाव की स्थिति भयावह है। ग्रामीणों से आवेदन लिया है पटना जाकर जल संसाधन मंत्री से बात कर जितना जल्दी हो सकेगा कटाव निरोधी कार्य शुरू करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि जहांगीर पुर वैसी को कटने नहीं दिया जाएगा।

ग्रामीण मोहम्मद इफ्तेखार आलम, अवधेश यादव आदि ने मंत्री को बताया कि बीते कई वर्षों से कोसी नदी भीषण कटाव कर रही है। अगर यही हाल रहा तो हम लोगों का घर द्वार कट जाएगा। हम लोग सड़क पर आ जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का लगभग 3 दर्जन घर पहले ही कट कर कोसी नदी में विलीन हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि पदाधिकारियों को कटाव की सूचना दी गयी तो उन लोगों ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार कर विभाग को भेजा गया है। स्वीकृत होने के उपरांत ही कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि बोल्डर पीचिंग ठोकर से बचाव कार्य किया जाए तभी हमारे पंचायत को कटाव से बचाया जा सकता है।

पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव एवं जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने भी कोसी नदी द्वारा हो रहे भीषण कटाव की जानकारी मंत्री को दी और कटाव निरोधक कार्य शुरू करवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *