एनएच 31 पर भवानीपुर शिव मंदिर के पास बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने भागलपुर के जगदीशपुर के कैथा गांव निवासी बाइक सवार मो. तनवीर से 7800 रुपए और मोबाइल लूट लिए। मो. तनवीर ने रंगरा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 370
तनवीर ने बताया कि उसका ससुराल रंगरा गांव में है। वह बकरीद मनाने के लिए ससुराल जा रहा था। इसी बीच भवानीपुर शिव मंदिर के पास दो बाइक से अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और कनपटी पर हथियार सटा रुपए और मोबाइल लूट लिए।

इस दौरान अपराधियों ने चेतावनी दी कि शोर करोगे तो गोली मार देंगे। घटना के बाद अपराधी नवगछिया की ओर भाग गए। रंगरा थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

