नवगछिया : विशेष छापेमारी अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो नाली बंदूक, देसी कट्टा, मैग्जीन और दबिया बरामद किया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि को रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कमल ने अपने सहयोगियों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर झल्लूदास टोला के विकास मंडल पिता घनश्याम मंडल के यहां छापेमारी कर एक देसी दो नाली बंदूक बरामद किया। इस संदर्भ में गोपालपुर (रंगरा)थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

वहीं दूसरी ओर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में समकालीन अभियान में 14 नंबर सडक पर ब्लॉक मोड़ के पास वाहन चेकिंग के बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में सिन्टू कुमार चौधरी ग्राम मनवा और राजेश कुमार ग्राम मड़वा बताया।

तलाशी लेने पर सिंटू कुमार चौधरी ग्राम मनवा के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुआ। जिसमें मैग्जीन लगा हुआ था। अनलोड करने पर चार कारतूस बरामद हुआ। राजेश कुमार निवासी मड़वा के पास से लोहे का दबिया बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *