बिहपुर। वाहन चेकिंग के क्रम में मंगलवार की रात एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार सिंटू चौधरी और राजेश चौधरी दोनों साकिन मड़वा है। इसके पास कचिया व बाइक भी जब्त किया गया है। बुधवार को दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया।

