नवगछिया. भाई को राखी बांध कर वापस ससुराल लौट रही बहन रास्ते से लापता हो गयी है. कदवा ओपी क्षेत्र के गुरुथान परासपुर कदवा के श्रवण मंडल की पुत्री जूही कुमारी बीते पांच दिनों से लापता है.
पिता ने कदवा ओपी में आवेदन देते हुए बताया कि जूही की शादी मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ललिया बासा अमौजा के अमित कुमार से हुई है. जूही को एक पुत्र व एक पुत्री भी है. जूही को उसके ससुराल से 28 अगस्त को इलाज कराने के लिए कदवा बुलाया था.
रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांध उसी दिन वह ससुराल जाने के लिए निकली, लेकिन अभी तक ससुराल नहीं पहुंची है. जूही के साथ उसकी पुत्री रिया कुमारी भी है. परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं


