बिहपुर। प्रखंड के राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय में चोरों ने दो गोदरेज, दो ट्रंक, एक बक्शा तोड़ कर कागजात बिखेर दिया और चार सीलिंग फेन की चोरी कर ली। चोरों ने कार्यालय से कमरे का चाभी निकाल सबको खोल दिया। लेकिन कुछ लिया नहीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
गुरुवार को विद्यालय की रसोइया आंगनबाड़ी केंद्र में चावल लेने आई। उसी दौरान उसने कार्यालय व कमरे का ताला टूटा हुआ देखा।उसके बाद सूचना मुखिया प्रतिनिधि महंत नवल किशोर दास दी। मुखिया प्रतिनिधि ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रीता कुमारी और शिक्षक बबलू रजक को सूचना दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार की इस चोरी की सूचना दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
