नवगछिया डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली 12423 राजधानी एक्सप्रेस पर गुरुवार को कटिहार जिला के कुर्सेला के पास में पत्थरबाजी करने को लेकर नवगछिया जीआरपी, आरपीएफ और बरौनी के डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की।
Total Downloads: 354
घटना गुरुवार की है, जिसमें कंट्रोल के द्वारा आरपीएफ को बताया गया कि लगभग 5:00 बजे शाम के आसपास डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को कुर्सेला और कोसी ब्रिज के बीच में पत्थरबाजी किया गया है। घटना में बी4 बोगी पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया था। घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी की जांच डॉग स्क्वायड टीम ने की। जांच अधिकारियों ने कुर्सेला के आसपास अन्य इलाकों में लोगों को जागरूक भी किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। पूर्व में हुई घटना को लेकर के काढागोला के बीच गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन जिस तरह की घटना हुई है। इस पर कार्रवाई होना तय है। जल्द ही मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूत इकट्ठा कर पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा।

