नवगछिया। सोनपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने अपने अधिकारियों के साथ नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण में डीआरएम श्री सूद ने कई तरह की जानकारी ली। साथ ही नवगछिया एवं विशेष तौर पर काढागोला स्टेशन पर नए प्लेटफार्म बनने की जानकारी ली गई।
Total Downloads: 354
इस मौके पर नवगछिया स्टेशन के पैनल कक्षा पार्किंग, एरिया वेटिंग हॉल एवम प्लेटफार्म सहित अन्य साफ सफाई का जायजा लिया गया। यहां पर इन्होंने अधिकारियों को नए निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एक पखवारा पूर्व कुर्सेला काढागोला एवम कटरिया नवगछिया स्टेशन के बीच लगातार बारिश के कारण रेन कट हो जाने से परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुए स्थलों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां पर फिर से रेन कट या कोई घटना ना हो इस पर विशेष तौर पर निगरानी करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर इन्होंने कटारिया, कुर्सेला, काढ़ागोला, सेमापुर, खरीक एवं बिहपुर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।

