नवगछिया : राजधानी अप एक्सप्रेस के नवगछिया स्टेशन पहुंचते ही एकाएक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. पिछले बॉगी और उसके दूसरे बॉगी के यात्री भी भयभीत हो कर स्टेशन पर उतर आये. सूचना मिलते ही नवगछिया कंट्रोल रूम से तकनीकी टीम को अलर्ट किया गया.
Total Downloads: 105
करीब बीस मिनट पर स्थिति पर काबू पा लेने का दावा किया गया फिर राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया. रेल सूत्रों ने बताया कि ब्रेक बैंडिंड होने के कारण बागी के पास से धुआं उठने लगा. कभी कभी ब्रेक रीलीज नहीं होने के कारण इस तरह का मामला सामने आता है.

रेल पदाधिकारियों ने कहा कि यह एक सामान्य घटना पर समय रहते ही इस पर काबू पा लिया गया था. भले ही रेलवे के तकनीकी टीम के लिए यह छोटी सी घटना हो लेकिन यात्रियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल देखा गया.

