नवगछिया। खैरपुर कदवा के दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीश्री 108 रामधुनी संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। इसको लेकर शनिवार को खैरपुर कदवा के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, सरपंच सुबोध मिश्र के साथ समस्त ग्रामवासियों ने मिल कर यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 80
कार्यक्रम 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक होगा। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया जायेगा। जिसमें 501 कन्याएं शामिल होकर बाबा बिशु राउत पुल के समीप कोसी नदी में जल भरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचेंगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
