नवगछिया की होनहार छात्रा राजनंदनी कुमारी ने आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोपालपुर प्रखंड के धरहरा स्थित किलकारी बाल केंद्र की छात्रा राजनंदनी ने सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
Total Downloads: 346
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 6 और 7 जनवरी को ऐतिहासिक रवींद्र भवन में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजनंदनी ने 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
राजनंदनी की इस उपलब्धि पर किलकारी बाल केंद्र के प्रशिक्षकों, परिजनों और क्षेत्र के शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

