नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में शनिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों को देश की संसद की कार्यप्रणाली के बारे में वास्तविक जानकारियों से अवगत कराना है। छात्र-छात्राओं के बीच सत्ता एवं विपक्ष की टीम तैयार की गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
विपक्ष की भूमिका में युवाओं ने अपने तार्किक प्रयास से शानदार प्रस्तुति दी। पक्ष के ऊपर विपक्ष भारी रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल, हजारी प्रसाद यादव, पवन सिंह, भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
