नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा में पढाई के लिए कोचिंग संस्थान एवं प्राइवेट विधालय की मुकम्मल व्यवस्था है. जहॉ क्षेत्र के विभिन्न गॉव की छात्रा साईकिल एवं पैदल अपने सहेलियॉ के साथ रोजमर्रा की तरह पढने आया जाया करती है. रास्ते में गली में मनचले युवक का जमावड़ा लगा रहता है.

जिसमें कुछ स्थानीय युवक की मदद से बाहरी युवक अपना डेरा डाल छात्रा के साथ फब्तियॉ कसना, मोबाईल नंबर देना, पत्र लिखकर देना मौके की नजाकत देख टक्कर ले लेना,अश्लील हरकत करना आम बात सी हो गई है. जिसको लेकर छात्रा व उनके परिजन परेशान हैं. कुछ परिजन भय के कारण अपने बच्चों को अपने से छोड़ने व ले जा रहे हैं.

परिजनों ने बताया कि कोचिंग संस्थान से लेकर हाईस्कुल एवं कॉलेज आने जाने के दौरान बाईक व साईकिल से आगे पीछे चलते हैं और कुछ दुकानदार भी लड़कियॉ को आते देख अश्लील वाला भोजपुरी गाना आवाज देकर बजाते हैं.समाज की बदनामी के डर से हमलोग प्रशासन की मदद लेने में असमर्थ हैं.

वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों के विरुद्ध समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे बढ़ कर सहयोग करनी चाहिए. मनचले युवकों को चिन्हित किया जाएगा और पुलिस को बताने वाले लोगों के नाम को गुप्त रखा जाएगा. आवेदन मिलने पर कानुनी कार्यवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *