नारायणपुर – राजीव रंजन, प्रखंड के शहजादपुर पंचायत में बाढ की विभाषिका से पुर्णरुपेण प्रभावित होने के साथ ही गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ ही कहर बरपा रहा है डेंगू के कारण विशनपुर गॉव से तीन बच्चे की मौत हो गई जबकी अमरी गॉव के युवक का मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गया. मुखिया रुपेश मंडल ने बताया कि पुरे शहजादपुर पंचायत में डेंगू एवं डायरिया पॉव पसार चुके हैं.दर्जनों लोग मायागंज अस्पताल और भागलपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं.
Total Downloads: 105
प्रशासनिक तौर पर दियार क्षेत्र होने के कारण यहॉ पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. जिसके कारण महामारी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है जल्द ही समुचित व्यवस्था नहीं किया गया तो पुरा पंचायत चपेट में आ सकता है.बुधवार को अखबार में मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम शहजादपुर पहुंची और गॉव गॉव मुहल्ले का भ्रमण कर स्वास्थ्य जॉच किया और दवाई वितरण किया.साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है


दूसरी और नगड़पारा गॉव में डेंगू से दर्जनों परिवार पीड़ित हैं जो मायागंज या प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह ने बताया कि नगड़पारा के प्रभाकर सिंह, नेहा कुमारी, ऋषि कुमार, कुमर पासवान, शंभू सिंह, मदन मोहन ठाकुर, बबलू सिंह, नवल किशोर सिंह, पंकज सिंह, चंदन कुमार सिंह, जुगनू सिंह, मिलन कुमारी, शंभू ठाकुर, मोहन ठाकुर की स्थिति नाजूक बनी हुई है जो इलाजरत हैं वहीं सिंहपुर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या 9,10 मधुरापुर नाथ बाबा टोला में भी कई लोग पीड़ित हैं.

और जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या 1,2,3 बलाहा गॉव के लोग अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं.वहीं पीएचसी प्रभारी विजयेन्द्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम गॉव पहुंच कर समुचित इलाज करने का हरसंभव प्रयास करेगी.नारायणपुर प्रखंड के सभी पंचायत के गॉव में जोर शोर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है.पीएचसी में समुचित व्यवस्था है लोग इधर उधर न भटकें मुझसे संपर्क करने का एकबार प्रयास जरुर करें.
