बिहपुर । रुद्र सेना संगठन के संयोजन में कन्या प्लस टू हाईस्कूल के मैदान से रामनवमी के मौके पर शनिवार को शोभायात्रा निकलेगी। रुद्र सेना के संस्थापक सौरव कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्टू चौधरी और जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के लिये सक्षम पदाधिकारी से लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
शोभायात्रा शनिवार दोपहर 12बजे सोनवर्षा के गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल के मैदान से निकलेगी। विभिन्न स्थानों से होती हुई सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंच कर संपन्न होगी। शोभायात्रा को सफल बनाने में विक्की मिश्रा, रिक्की झा, चंद्रकांत चौधरी, राजेश चौधरी, अंकित चौधरी, सत्यम डॉन आदि सक्रिय हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
