नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के भ्रतखंण्ड रेलवे स्टेशन व नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार के पश्चिम भाग में भंवरा के पास पोल संख्या 82 – 10 किनारे लगभग पचास वर्षीय अज्ञात पुरूष का क्षतविक्षत अवस्था में शव बरामद किया गया.

बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने मानसी आरपीएफ का घटना बताया वहीं बिहपुर जीआरपी ने किनारे रहने पर स्थानीय थाना की घटना बताकर किनारा ले लिज वहीं किसान पिंकू मंडल की सुचना पर रविवार की संध्या भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एसआई गणेश सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया.

उन्होंने बताया कि शव को प्रथम दृष्टिया से पता चलता है कि ट्रेन से सफर करने के दौरान गिरने से मौत हुआ है जिसके कारण शरीर दो भाग में कटा हुआ है. शव की अभी तक कोई पहचान नहीं हुआ है.सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा जाएगा.पहचान के लिए आसपास के थानों को वायरलेस से सूचना दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *