नवगछिया | रेलवे स्टेशन पर रविवार को प्लेटफार्म संख्या दो पर फुट ओवर ब्रिज से उतरने के क्रम में एक यात्री चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसे आसपास यात्रियों ने उठाया और जीआरपी को सूचना दी।
Total Downloads: 115
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान निवासी शिवनंदन साह 65 वर्ष के रूप में की गई

यात्री की मौत के बाद जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर देर शाम अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजनों को जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को सौंप दिया। बताया जाता है कि वह अपने घर मानसी जाने के लिए नवगछिया स्टेशन पर पहुंचा था। टाटा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी।

