बिहपुर। लत्तीपुर के पशुपालक सूरज यादव की हत्याकांड मामले में बड़े भाई राजकुमार यादव के लिखित आवेदन पर नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें लत्तीपुर के कुख्यात बदमाश पप्पू यादव व सकला यादव समेत 9 लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन में रंजिश और मवेशी चराने को लेकर कुछ दिन पूर्व हुआ विवाद बताया गया है।

गुरुवार की रात लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी पशुपालक सूरज यादव की गरैया बहियार में दस की संख्या में आये बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इधर पशुपालक सूरज यादव की हत्या के दूसरे दिन मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।मृतक के घर दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। वहीं मां कुसमा देवी व पत्नी कोमल देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं मुहल्ले की महिलाएं परिवार को शांत कराने में जुटी है।

नदी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जल्द घटना में शामिल बदमाश सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *