नवगछिया : झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के बद्री के पास एनएच 31 पर शनिवार की संध्या समय स्कार्पियो व मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा निवासी मनोज कुमार सिंह के इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दुर्घटना में मनोज सिंह की पुत्री आरुषी भारती भी गंभीर रूप से घायल हुई थी. जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. आरुषि की भी स्थिति गंभीर बनी हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज सिंह की पुत्री आरुषि भारती जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की छात्रा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शनिवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने पिता के साथ वापस घर लौट रही थी. घर लौटने के क्रम में झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के बगरी ढाला के पास एनएच 31 पर अनियंत्रित वेग से आ रही स्कार्पियो ने उसे सामने से धक्का मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार मनोज सिंह एवं उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची झंडापुर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. रेफर किए जाने के बाद करीब 4 घंटे तक सड़क दुर्घटना में घायल मनोज सिंह एवं उसकी पुत्री आरुषि भारती जाम में फंसे रही. रात्रि के आठ बजे नवगछिया से भागलपुर के लिए निकले सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्री 12:30 बजे रात्रि में मायागंज अस्पताल पहुंची. जहां इलाज के क्रम में मनोज सिंह की मौत हो गई. जबकि आरुषि का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है.

परिजनों ने बताया कि आरुषि की स्थिति गंभीर बनी हुई. परिजनों ने कहा कि जाम नहीं होती तो समय से अस्पताल पहुचने पर मनोज की जान बच जाती. मनोज सिंह के मौत के बाद रविवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम झंडापुर पुलिस द्वारा कराया गया. मनोज सिंह की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी सुमन भारती दहाड़ मार कर रो रहे थी. जिसे परिवार के अन्य सदस्य संभाल रहे थे.

सुमन भारती लक्ष्मीपुर मध्य विद्यालय बकरा में शिक्षिका भी हैं. मृतक मनीष सिंह को दो पुत्र एक पुत्री है. बड़ा पुत्र आयुष गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा. छोटा पुत्र पियूष कुमार सैनिक स्कूल लुधियाना में पड़ता है. जबकि छोटी पुत्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रही है. पिता की मौत से आरुषी भी सदमे में है. झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है. दुर्घटना के मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet