नारायणपुर । प्रखंड के बीरबन्ना गांव में भीषण अगलगी पर युवक का झुलसने मौत पर गुरुवार को जिप सदस्या उषा मिश्रा व नवगछिया लाइंस क्लब की टीम ने मिलकर सांत्वना दिया। क्लब के सदस्य नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएल चौधरी, पवन रूंगटा, अजय रूंगटा, ललन मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव सहित अन्य ने पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जाना।

उसके बाद मृतक के प्रति दो मिनट का मौन रखा। फिर सभी पीड़ित परिवार के बीच राशन, कपड़ा सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। लाइंस क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की माता का पैर टूट गया है जिसका उपचार पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *