बिहपुर । बिहपुर के मंजिलगाह मैदान पर चेहल्लुम  के मौके पर लाठी के इनामी मुकाबले का आयोजन बिहपुर मुहर्रम इंतेजमिया कमेटी के संयोजन में रविवार की देर रात सम्पन्न हुआ। इस मुकाबले में काजी टोला बभनगामा की टीम चैम्पियन रही। जबकि जाहिद टीम गौरीपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर मीर टोला बभनगामा रही।

मुकाबले के पांच सदस्यीय चयन समिति में मो. शाहीन अख्तर, मो. वाजिद, मो. नौशाद, मो. जैनुल अंसारी और इबरार आलम ने प्रदर्शन के अधार पर टीमों का चयन किया।

खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण पूर्व सांसद बुलो मंडल, कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा, रूपेश कुमार रूप, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप मोइन राइन व उपप्रमुख एनामुल आदि ने किया। मुकाबले की सादरत कमेटी के सदर मो.  इरफान आलम ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *