नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में खरनई कोसी के पास स्थित देवस्थान बिसाईटोला में करीबन 40 चालीस जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच ठंड को देखते हुए कम्बल और शॉल का वितरण किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल के द्वारा लायन विश्व प्रार्थना से किया गया।
Total Downloads: 359
तद्पश्चात प्रो०इसराफिल साहब ने क्लब के द्वारा किये जा रहे कार्यो से सबको अवगत कराया और कहा कि क्लब के द्वारा यह कार्य ठंड को देखते हुए निरन्तर जारी रहेगा।अंत में लायन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने क्लब की ओर से ओर जगदीश पासवान ने इस सेवा कार्य हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
इस सेवा कार्य में लायन सदस्य प्रो०इसराफिल साहब, डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन सर्राफ, लायन अजय कुमार रुंगटा, लायन प्रो० बिजय कुमार, लायन कोषाध्यक्ष बिनोद चिरानियाँ, लायन मनोज सर्राफ, लायन भगवती पंसारी के साथ साथ बिसाइटोला के जगदीश पासवान, अनिल पासवान, मशुदन पासवान, रिटार्यड शिक्षक दिनेश पंडित, पूनम देवी, सरिता देवी का सहयोग प्राप्त हुआ

