नवगछिया :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ सेवा समिति के द्वारा गणिनाथ धाम खरीक के लिए पैदल भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी इसको लेकर समिति के सदस्यों शोभा यात्रा की जोड़ो से तैयारी कर रही है।

यह शोभा यात्रा खरीक गणिनाथ धाम मे 18 वां वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर 3दिसंबर 2022 दिन शनिवार सुबह 8बजे ,जो चैती दुर्गा मंदिर शहीद टोला के प्रांगण से निकाली जाएगी ।जो धर्मशाला रोड, महाराज जी चोक, स्टेशन रोड, मील टोला, एस पी कोठी से NH 31 ,पकरा होते हुए तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचेगी, वही पैदल चल रहे भक्तो के लिए अल्पाहार का की व्यवस्था की गई है ,अल्पाहार के बाद 14 नंबर रोड से तेतरी दुर्गा मंदिर तुलसीपुर होते हुए खरीक धाम बाबा गणिनाथ मंदिर पहुंचेगी ।

वहा भक्तो के द्वारा पूजा पाठ की जाएगी ।यह कार्यक्रम बाबा गणिनाथ सेवा समिति के संरक्षक चन्द्रगुप्त साह एवं रंजीत कुमार साह के संयोजकता मे निकाली जायेगी ,साथ ही शोभा यात्रा को सफल बनाने मे, अध्यक्ष पंकज कुमार भारती उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष विवेकानंद साह, धर्मेंद्र कुमार,उदय कुमार गुप्ता ,धर्मवीर साह, विशाल कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार,सौगंध साह,शशि शेखर,राजकुमार गुप्ता,बजरंगी साह,अरविंद साह आशीष कुमार आर्यन , संतोष एवं अन्य सभी सदस्य लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *