नवगछिया। राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया ने लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा के राजद नेता सह पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने किया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला सचिव मनोज कुमार मण्डल, अशोक कुमार, तनवीर अहमद आदि रहे।
Total Downloads: 100
बिहपुर। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन महादलित टोला बिक्रमपुर बिहपुर में दलित बच्चों के साथ भोजन करा कर मनाया गया। नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष छतीश कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष बिहपुर सह जिला परिषद सदस्य मोईन राईन जी, वरिष्ठ नेता नंदू यादव, जिला सचिव लालू कुमार यादव, मो नासिर, राजद नेता किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य अमन कुमार, प्रत्यूष कुमार, बिहपुर पंचायत अध्यक्ष निरज कुमार आदि मौजूद थे।
नारायणपुर। प्रखंड प्रमुख आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र यादव, अधिवक्ता अशोक कुमार यादव, उदय शर्मा, भवेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

