नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के झल्लू दास टोला, उत्तरी पंचायत के लाल ग्राम प्राथमिक विद्यालय, गंगा नदी के कटाव में विलीन हो गया। यह विद्यालय एक दशक पहले बनाया गया था और इसमें लगभग 48 बच्चे नामांकित थे, साथ ही तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।

प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि विद्यालय में तीन कमरे थे, जो शुक्रवार को गंगा नदी के कटाव में समा गए। ग्रामीण विनोद मंडल, अमरेश मंडल, राजीव, मंगल, हीरा मंडल आदि ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से इस समस्या के बारे में कह रहे थे, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *