नवगछिया। लूट के तीन अलग-अलग मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ दबोचा। नवगछिया हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, परबत्ता थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के साथ सोमवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना एवं उसके उद्भेदन की जानकारी दी।
Total Downloads: 79
थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ मार्ग पर देर रात बंगाल से यूपी जा रहे पिकअप के चालक रोनी शेख व बांका अमरपुर के तरबूज व्यापारी उमेश मंडल व एक अन्य राहगीर के साथ हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। नवगछिया पुलिस द्वारा तीन घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर दिया। हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया कि पुलिस को देर रात 2:45 बजे सूचना मिली कि हथियारबंद अपराधी पिकअप चालक के साथ लूटपाट कर रहे हैं।
परबत्ता थाने के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर आने जाने वाले मार्ग का नाका बंदी करते हुए छापेमारी शुरू की जिसमें गौरीशंकर ढाबा के पास तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उनके पास से लूट में उपयोग की गई बाइक, तीन लूटा हुआ मोबाइल, नगद 2610 रुपया, एक कट्टा, रिवॉल्वर व एक गोली बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी युवराज कुमार, छोटू कुमार और बिहपुर थाना क्षेत्र के गुलशन कुमार हैं जिसने लूट की घटना में अंजाम दिया था।

वहीं दूसरी घटना के बारे में बताया गया कि नौ मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रविंद्र चौधरी उर्फ कारे चौधरी को जयरामपुर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वह 1987 से फरार चल रहा था।
विदेशी शराब बरामद
डीएसपी ने बताया कि झारखंड से एक पिकअप गाड़ी पर कुरकुरे के कार्टन में छुपाकर तस्करी हेतु विदेशी शराब लायी जा रही थी जो स्थानीय स्तर पर डिलीवरी करना था इसको लेकर के सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग शुरू किया गया जिसमें नवगछिया की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन को रोका गया जो त्रिपाल से रस्सी बना हुआ था साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पिकअप की चेकिंग किया गया जिसमें तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस गाड़ी में 885 लीटर 960 मिली लीटर विदेशी शराब एक पिकअप गाड़ी सात हजार नगद रुपैया 10 बोरा कुरकुरे बरामद किया है। इसमें पिकअप चालक टिंकू रवानी को गिरफ्तार भी किया गया है।
